ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय श्रद्धालुओं के सैलाब में भगदड़, 2 की मौत व 6 घायल

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय श्रद्धालुओं के सैलाब में भगदड़ के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जन सैलाब उमड़ने के चलते मची भगदड़  के कारण कुछ श्रद्धालुओं का दम घुट गया, जिसकी वजह से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 के करीब घायल हो गए। घायलों को फिलहाल वृंदावन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालो में एक महिला और एक पुरुष है। हादसे के बाद हालात बेकाबू थे लेकिन अब हालात सामान्य है।
दरअसल, बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना ज्यादा संख्या होने के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण सफोकेशन हुआ और कई श्रद्धालु घायल होते चले गए। हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश व भूलेराम कॉलोनी रुक्मणि बिहार वृंदावन निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। मंदिर में जिस समय हादसा हुआ, उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। हादसा होते ही पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया। इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। मंदिर के 2 निकास द्वार हैं- 4 नंबर और 1 नंबर। 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया, उसे पुलिस कर्मी जब तक निकालते तब तक मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जमा हो गई, जिसकी वजह से अन्य श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और हादसा हो गया।
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए। रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे के बाद एसएसपी ने बताया कि स्फोकेशन अधिक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और घायलों का इलाज चल रहा है। काफी श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर आ कर हवा मिलने के बाद राहत मिल गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.