ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ समेत करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

लखनऊ। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदलेखंड के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कि देर से सक्रिय हुए मॉनसून के बाद राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। अब भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा भी कई जिलों में मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज बारिश होगी। इतना ही नहीं कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी दावा किया है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, वाराणसी, एस आर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस के नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज।
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह उमस भरी रही, लेकिन शाम होते-होते कई जिलों में बरसात से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में करीब 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब अगले 24 घंटे भी तेज बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.