लोगों को किया जागरूक, हेल्प लाइन नंबर की दी गई जानकारी
सिद्धार्थनगर: प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय ने शांति व्यवस्था और आगामी त्योहार के मद्देनजर हल्लौर में चौपाल लगाई।जिसमें ग्राम प्रधान, फौजी, पुलिस कर्मी, लेखपाल, शिक्षक, आशा, एएनएम व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिनको पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही पुलिस सहायता 112, महिला हेल्प लाइन 108, वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090 ,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे मे जानकारी दी गई और साइबर अपराध को लेकर सतर्क किया गया।प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने साइबर फ्रॉड के प्रचलित तरीकों से आगाह करते हुए साइबर सतर्कता के संबंध में अवगत कराया। भूमि संबंधी मामलों के संबंध में आपसी सहमति से निराकरण करने अथवा थाना समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस में प्रकरण को ले जाने के लिए बताया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और पब्लिक को आपस मे सामंजस्य स्थापित कर अपराध पर काबू करने के साथ संदिग्ध व असामाजिक तत्वों को देखते ही पुलिस को सूचित करें।डुमरियागंज में पुलिस ने जन चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरुक।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान ग्राम प्रधान ताकीब रिज़्वी, भाजपा नेता कसीम रिज़्वी, तसकीन हैदर, काज़िम रज़ा, खुश्बू रिज़्वी, असग़र जमील, सलमान, इंतेज़ार एसीसी, सैफ, रज्जन, ज़िप्पू, अतहर, नफीस सैयद, हेलाल, जलाल, राशिद ताकीब, अकील आदि लोग मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.