ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कपिल शर्मा शो में अब नजर नहीं आएंगे कृष्णा अभिषेक

कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो को काफी पसंद किया जाता है। कपिल के अलावा बाकी आर्टिस्ट भी शो में काफी शानदार काम करते हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि शो के नए सीजन में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे।द कपिल शर्मा शो फिलहाल ब्रेक पर है क्योंकि कपिल और शो के बाकी टीम मेंबर्स विदेश में परफॉर्म कर रहे थे। कपिल के शो की जगह इंडियाज लाफ्टर चैलेंज आ रहा था जिसमें अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन नजर आ रहे हैं। रविवार को कपिल ने अपनी नई फोटो शेयर की और इस बात की जानकारी दी कि शो का नया सीजन अब आने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया लुक भी शेयर किया जिसे देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उनकी खूब तारीफ की। फोटो शेयर कर कपिल ने लिखा था, नया सीजन, नया लुक…द कपिल शर्मा शो जल्द आ रहा है। अब ये तो कन्फर्म है कि अब जो द कपिल शर्मा शो का नया सीजन आने वाला है वो बिल्कुल नए अवतार में होगा। लेकिन इसके अलावा एक और जानकारी सामने आई है जिससे फैंस निराश हो सकते हैं।नए सीजन में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। शो के इस सीजन में मेकर्स ने काफी बदलाव किए हैं। शो में आपको जहां नए आर्टिस्ट नजर आएंगे वहीं कृष्णा की आपको कमी दिखेगी। हालांकि इसके बारे में ना तो कृष्णा और ना ही मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट की गई है। चैनल द्वारा अभी शो के प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.