ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर की तीसरी मंजिल पर हुआ ब्लास्ट,कमरे की उड़ी छत्त,लोगों में दहशत

लुधियाना: गांधी नगर में सिलेंडर फटने के बाद मौका देखने पहुंचे SHO गुरजीत सिंह।पंजाब के लुधियाना में गांधी नगर की गली नंबर 7 में आज सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के लोग तक घरों से बाहर आ गए। धमाका घर की तीसरी मंजिल पर हुआ। बताया जा रहा है कि 2 सिलेंडर घर में फटे है।धमाका होने के बाद तुरंत लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लोगों ने खुद भी आग बुझाने के लिए घर की छत्तों आदि से पानी की व्यवस्था की। बताया जा रहा है कि जिस मकान में सिलेंडर फटे है वहां करीब 7 से 8 किराएदार कमरों में रहते है।फायर ब्रिगेड द्वारा फटे सिलेंडर घर से बाहर निकाला गया।आज तीसरी मंजिल पर रहने वाले दो किराएदार दोपहर के समय खाना खाने कमरे में आए। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनसे कमरे में सिलेंडर खुला रह गया। वहीं पास में AC का कंप्रेशर लगा था। जैसे ही कमरे में आग की लपटें बढ़ी तो AC का कप्रेशर भी फट गया। मकान मालिक मदन लाल को पुलिस ने मौके पर बुलाया और जानकारी हासिल की।सिलेंडर फटने के कारण आग बुझाने के बाद हालात देखते फायर बिग्रेड के कर्मचारी।सिलेंडर फटने से तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने से कमरे में पड़ा सारा सामान राख हो गया। वहीं घर की छत्त पर लगी दो पानी की टंकियां भी फट गई। जिस कमरे में आग लगी उस कमरे की मालिक राधा रानी को लोगों ने बुलाया जो किसी फैक्ट्री में काम करती थी। राधा के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। राधा के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह हादसा हुआ उस मकान में करीब 12 से 13 सिलेंडर और पड़े थे। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हालात को संभाला और आग पर काबू पाया। इलाके के लोग बताते है कि लगातार मकान से 2 से 3 धमाके हुए। छत्त का कुछ हिस्सा नीचे खड़े एक युवक के सिर में लगा लेकिन वह मामूली घायल है।घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे ACP रमनदीप सिंह भुल्लर।घटना स्थल पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी गुरजीत सिंह ने कहा कि पता चला है कि दो सिलेंडर फटे है। घर में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मकान मालिक को बुलाया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच हालात सामान्य किए है।सिलेंडर फटने के बाद दीवार में आई दरारें।धमाके से मकान में आई दरारेंसिलेंडर फटने का धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान में कई जगह दरारें आ गई है। तीसरी मंजिल अभी अनसेफ है। पुलिस मुताबिक किसी को भी घटना वाली जगह रुकने नहीं दिया जा रहा है। वहीं इलाके में जमा लोगों की भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ा। मौके देखने ACP सैंट्रेल रमनदीप सिंह भुल्लर ने भी मौका देखा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.