ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिरसा में कल बदमाशों ने किया था हमला; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सिरसा: सिरसा में शहर थाना पुलिस के एसएचओ से मिलने पहुंचे समर्थक।हरियाणा के सिरसा में किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा पर हुए हमले के बाद उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हिसार के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।मामले को लेकर मंगलवार को प्रहलाद सिंह के समर्थक शहर थाना पुलिस में SHO बनवारी लाल से मिले। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग रखी। किसान नेता हैप्पी ने बताया कि प्रहलाद सिंह भारूखेडा का किसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, जिस कारण उस पर हमला हुआ। भारूखेडा पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसकी पत्नी ने बयान देते हुए आरोपियों के नाम भी बताए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।इससे आरोपियों की हिम्मत और बढ गई और उन्होंने रात में एक और गाड़ी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। अब हम सिटी थाना पहुंचे, तो पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। अगर गिरफ्तारी न हुई तो हमें मजबूरन बडा आंदोलन करना पड़ेगा।SHO बनवारी लाल ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेडा पर हमला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। प्रहलाद सिंह के बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाए हैं। हमने झगड़े में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोबारा गाड़ी तोड़ने की शिकायत अभी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.