ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म में अक्षय कुमार-अरशद वारसी आमने सामने आएंगे नजर

‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ की सक्सेस के बाद अब फिल्म के मेकर्स इसका तीसरा पार्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट में पहले पार्ट के जॉली अरशद वारसी और दूसरे पार्ट के जॉली अक्षय कुमार को साथ लाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ये भी दावा किया या जा रहा है कि दोनों पार्ट में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला तीसरे पार्ट में भी वापसी करेंगे।

अक्षय-अरशद ‘जॉली एलएलबी 3’ में साथ आएंगे नजर

 ‘सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी काफी समय से ‘जॉली एलएलबी 3’ पर काम कर रहे हैं। मेकर्स ने ‘जॉली एलएलबी 3′ के लिए एक ऐसा प्लॉट तैयार किया है, जिसमें दोनों जॉली को साथ आना होगा। यह कोर्ट में डिबेट के लिए एक बहुत ही मजाकिया सब्जेक्ट होने वाला है।’

फिल्म में बराबरी के रोल में नजर आएंगे अक्षय-अरशद

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों का लगभग बराबरी का किरदार होगा। फिल्म में वो एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। बता दें अक्षय और अरशद इससे पहले ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ (2002) और ‘बच्चन पांडे’ (2022) में साथ काम कर चुके हैं

2023 तक रिलीज हो सकती है फिल्म

 इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर कोर्ट रूम ड्रामा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में ड्रामा, थ्रिल से लेकर कॉमेडी तक कई प्रकार के जॉनर होंगे। फिलहाल स्क्रिप्ट को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है और इसके बाद टीम प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर जाएगी। इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.