ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिले में सबसे ज्यादा हुआ आवेदन, तीन शिफ्टों में काम कर रहे पुलिसकर्मी

हरदोई: हरदोई में सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों की होड़ लगी है। पुलिस महकमा 24 घंटे तीन शिफ्टों में इनके कैरेक्टर सर्टिफिकेट को बनाने में लगा है। आवेदन की संख्या ज्यादा होने में साइट पर ट्रैफिक होने की वजह से बार बार करैश की भी समस्या उत्पन्न हो रही है।हरदोई के पुलिस आफिस में आज कल नौजवानों की भीड़ दिखेगी। इनकी कोई शिकायत नहीं है बस ये चक्कर लगा रहे कि जल्द से जल्द कैरेक्टर सार्टिफिकेट जारी हो। एक आंकड़े के मुताबिक हरदोई में लगभग 14 हजार अग्निवीर के एप्लिकेंट हैं।3220 लोगो ने आवेदन कियाप्रदेश में इस वक्त नंबर वन पर हरदोई जिला अग्निवीर के कैरेक्टर सर्टिफिकेट के एप्लिकेशन में पहुंच गया है। जहां 1 अगस्त से 22 अगस्त तक 4 हजार 913 लोग आवेदन कर चुके है। दूसरे नंबर पर बरेली जनपद आता है। जहां 3850 ने आवेदन किया है। तीसरे नंबर पर सीतापुर जनपद है। जहां 3220 लोगो ने आवेदन किया है।तीन शिफ्टों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।ऐसे कर रहे पुलिस कर्मी कामभारी तादाद में आवेदन आने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दिवेदी ने यहां तीन शिफ्टों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। जो 24 घंटे अग्निवीर के कैरेक्टर बनाने में लगे है। एसपी ने कहा प्राथमिकता के आधार पर इनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। आवेदन के हफ्ते भर के अंदर हम सर्टिफिकेट जारी कर देते है। अब तक 2400 से अधिक आवेदकों को सर्टिफिकेट दिया जा चुका है।सुबह की ड्यूटी पर तैनात प्रमोद शर्मा ने बताया ये साइट सिंगल यूज लॉगिन है। एक ही व्यक्ति लॉगिन कर सकता है सिर्फ। मल्टी लॉगिन का आप्शन नहीं है। जिसकी वजह से दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। नहीं तो काम और तेजी से किया जा सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.