ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने साथ भगाकर UP ले गया था युवक; शिकायत हुई तो हुआ गिरफ्तार

रायगढ़: गिरफ्त में आरोपी।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर उससे रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे झांसे में लेकर अपने साथ उत्तरप्रदेश ले गया था। मगर इसके पहले उसने लड़की से शारीरिक संबंध बना लिया था। उत्तरप्रदेश जाने पर आरपीएफ की मदद से दोनों को पकड़ भी लिया गया था, लेकिन लड़की ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की थी। अब मामला थाने पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि सुखराम राठिया (22 साल) ने लड़की से रेप किया है। सुखराम ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसे भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया था।केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर, पुलिस ने पीड़ित लड़की से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में लड़की ने बताया था कि सुखराम ने उसे शादी करने का वादा किया था। फिर पिछले साल दिसंबर में अपने परिजन के यहां ले गया था। वहां उसने मुझे संबंध बनाया था। इसके बाद उसे भगाकर उत्तरप्रदेश के झांसी ले गया था। मगर वहां आरपीएफ की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया था। लेकिन लड़की लोकलाज के डर से इतने दिन चुप रही। अब उसने जब मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.