CM के दौरे से पहले सक्रिय हुए गर्मख्याली; पिछली बार आए थे, तब भी लिखे थे स्लोगन
जालंधर: BMC चौक पर लिखे खालिस्तानी नारों को मिटाता पुलिस कर्मचारी।पंजाब के जालंधर जिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले एक बार फिर खालिस्तानी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री के जालंधर आने से पहले गर्मख्यालियों ने शहर की सबसे व्यस्त और 24 घंटे पुलिस के पहरे में रहने वाले BMC चौक पर खालिस्तानी नारे लिख दिए। एक तरह से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चौक पर नारे लिखकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को सीधा-सीधा चैलेंज भी किया है।भगवंत मान के बैनर पर लिखे खालिस्तानी नारेजालंधर शहर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी जब मुख्यमंत्री पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रोडवेज की वॉल्वो बसों को हरी झंडी देने के लिए आए थे, उस वक्त भी खालिस्तानी समर्थकों ने ऐसी हरकत की थी। उस वक्त भी जालंधर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए शहर कि दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।हैरानी की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर में मंत्रियों का आना-जाना लगा हुआ है। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में दौरे करके मंत्री प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। पूरे शहर को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट पर रखा गया है। बावजूद इसके खालिस्तानी समर्थक नारे लिखकर पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।BMC की स्मारिका पर लिखे खालिस्तानी नारे।बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेडां वतन पंजाब दिआं कार्यक्रम के तहत खेल मेले का आगाज करने आ रहे हैं। इसके लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तैयारियां चल रही हैं। पुलिस ने शहर के रूट डायवर्ट कर रखे हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा रखा है।BMC चौक पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नारों को मिटाने में जुट गई है। यह सब सिख फॉर जस्टिस का किया धरा है। विदेश में बैठा आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू करवा रहा है। बहरहाल BMC चौक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकाल कर उन्हें खंगाला जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.