ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5 वें दिन यशोधरा ने खाया खाना; CM हाऊस पर परिवार ने समझा- बुझाकर खिलाई रोटी

हिसार11 मिनट पहलेकॉपी लिंकटिक टॉक स्टार सोनाली फौगाट की इकलौती बेटी यशोधरा मां की मौत के बाद सदमे में है। अभी तक वह उससे बाहर नहीं निकल पाई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोनाली की मौत के पाचवें दिन उसने थोड़ा सा खाना खाया। अब तक वह केवल पानी पीकर ही चल फिर रही थी।चंडीगढ़ में सीएम निवास पर शनिवार रात को उसे परिजनों ने समझा बुझाकर बड़ी मुश्किल से खाना खाया। उसने वह भी तब खाना खाया, जब वह पूरी तरह से आश्वासत हो गई कि सीएम मनोहर लाल से उनकी मुलाकात होगी।हालांकि मां सोनाली फौगाट की 23 अगस्त को मौत की सूचना मिलने के बाद वह गुम- सुम हो गई थी, तब से उसने खाना- पीना भी छोड़ दिया था। परिजन जब भी उसे कुछ खिलाने की कोशिश करते तो वह रोने लग जाती। सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी पी रही थी। यशोधरा के मौसा अमन पूनिया ने बताया कि 27 अगस्त की रात को सीएम निवास पर उसे समझा बुझाकर खाना खिलाया गया। मां की मौत के बाद उसने खाना- पीना छोड़ दिया था। केवल पानी ही पी रही थी।सोनाली फौगाट की बेटी यशोधरा सीएम से मिलने चंडीगढ़ गई थी।सोनाली- यशोधरा की थी बेस्ट फ्रेंडसोनाली फौगाट की उसकी बेटी यशोधरा के साथ जबरदस्ती बॉडिंग थी। पिता के देहांत के बाद यशोधरा को सोनाली ने ही पाला पोसा। इसलिए वह सोनाली के सबसे करीब थी। अंतिम संस्कार वाले दिन भी यशोधरा कभी मामा तो कभी मौसी के गले लगकर रोते- रोते बेसुध हो गई। सोनाली की अर्थी को बाहर आंगन में लाकर जब कंधा दिया जाने लगा तो यशोधरा ने उसे कंधा दिया।यशोधरा ने बिलखते हुए कहा कि मामा, मैं भी मम्मी के साथ जाऊंगी। मां की अर्थी को कंधा देने के बाद जब शव को मोक्ष वाहन में रखा गया तो यशोधरा बार बार उस ओर जा रही थी। साथ ही बिलखते हुए बोली- मम्मी कब आएगी। तब बड़ी मुशिकल से उसकी मौसी और मामी ने उसे संभाला।परिवारिक सदस्य उसे बार- बार दिलासा दे रहे थे। यशोधरा जब श्मशान घाट पहुंची तो दाह संस्कार की रस्म प्रकिया करते हुए भी वह बेसुध हो रही थी। उसका चचेरा भाई उसे संभाले हुए था। जब मां की चिता को मुख्यागिन दी तो वह फूट- फूट कर रोने लगी। रिश्तेदारों ने उसे गाड़ी में बैठाया और वापिस घर ले गए।सीएम से मिला परिवारसोनाली फौगाट की बेटी यशोधरा अपनी मौसी रूकेश, मौसा अमन पूनियां, भाई मोनिंद्र फौगाट शनिवार रात को चंडीगढ़ में मिले। सीएम मनोहर लाल ने परिवार को आश्वासन दिया कि हरियाणा का गृह विभाग, गोवा के सीएम को चिट्‌टी लिखेगा और परिवार की इच्छा के मुताबिक इसकी जांच सीबीआई से करवाने की अनुरोध करेंगे।ये हैं पूरा मामलासोनाली फौगाट की मंगलवार को गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे उसके भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने परिवारिक सदस्यों के फोन नहीं उठाए। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की हत्या की है।सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है।परिवार का आरोप है कि तीन साल पहले सोनाली के घर हुई चोरी में भी सुधीर की भूमिका थी। वीरवार को सोनाली का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान है। इसी रिपोर्ट के आधार पर गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.