ट्यूबवेल की रखवाली करने गए थे बुजुर्ग, दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
बदायूं: गोली लगने से घायल ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाबदायूं में ट्यूबवेल पर 65 साल के ओमप्रकाश को गोली मार दी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया की अभी तक तहरीर नहीं मिली है।मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेपल गांव का है। यहां रहने वाले ओमप्रकाश (65) शनिवार रात ट्यूबवेल की रखवाली करने गया था। वहीं पर चारपाई डालकर सो गए। आधी रात को तकरीबन 2 बजे धमाका सुनकर आसपास खेतों पर सो रहे किसान मौके पर जा पहुंचे। यहां देखा तो ओमप्रकाश खून से लतपथ चारपाई पर पड़े थे।दो दिन पहले हुआ था झगड़ापरिजनों के मुताबिक पास के गांव इटौआ निवासी एक युवक से दो दिन पहले ओमप्रकाश की कहासुनी हो गई थी। उस युवक ने उन्हें जान से मारने की बात भी कही थी। शनिवार को गांव में पंचायत हुई। दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश भी की गई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.