ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात से ट्रक के टूलबॉक्स में छुपा लाई जा रही थी; विदेश बैठे सोनू खत्री ने भिजवाई

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की तरफ से पकड़े नशा तस्कर।पंजाब पुलिस ने नवांशहर से 38KG हेरोइन बरामद की है। यह बरामदगी गुजरात से आए ट्रक से हुई। हेरोइन को ट्रक के टूलबॉक्स में छुपाकर लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने नवांशहर के बलाचौर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर कुलविंदर राम उर्फ किंदा और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ड्रग स्मगलर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री और सोमनाथ उर्फ बिक्कू को भी नामजद किया गया है। इनको टेलीग्राम एप से कॉल कर हेरोइन उठाने की जगह बताई गई थी।DGP गौरव यादव ने कहा कि सोनू खत्री समेत दूसरे स्मगलरों और गैंगस्टर्स को वापस लाकर सजा दिलाई जाएगी।सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर केस दर्ज कियाDGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी। जिसमें पता चला कि ड्रग स्मगल राजेश सोनू अपने साथियों सोमनाथ बिक्कू, कुलविंदर किंदा और बिट्‌टू के साथ मिलकर हेरोइन स्मगलिंग करता है। वह ट्रक में बाहर से हेरोइन लाकर पंजाब में सप्लाई करता है।इसी ट्रक के टूलबॉक्स में हेरोइन छुपाकर लाई जा रही थी।नाकाबंदी तोड़ ट्रक भगाने की कोशिश कीइसका पता चलते ही पुलिस ने थाना नवांशहर में इन पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद माहलों बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने इस ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन कुलविंदर किंदा ने उसे भागा लिया। पुलिस पार्टी ने दोनों को पीछा कर पकड़ा और हेरोइन बरामद कर ली।टेलीग्राम एप के जरिए बताई थी लोकेशनSSP भागीरथ मीना ने बताया कि शुरूआती जांच में कुलविंदर किंदा ने बताया कि उसे राजेश सोनू की कॉल आई थी। जिसने टेलीग्राम कॉल के जरिए उसे गुजरात के भुज में हेरोइन उठाने की लोकेशन बताई। जिसे पंजाब लाने को कहा गया। किंदा वहां पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया। उसने ट्रक में हेरोइन रख दी। किंदा ने यह भी कहा कि इससे पहले भी वह जनवरी महीने में श्रीनगर से 10 और 20 किलो हेरोइन और दिल्ली से 1 किलो हेरोइन लाकर सप्लाई कर चुका है।राजेश सोनू प्रोफेशनल क्रिमिनलडीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री प्रोफेशनल क्रिमिनल है। वह विदेश में बैठा है। उसके खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। जो कत्ल, फ्रॉड, ड्रग स्मगलिंग जैसे संगीन केसों में दर्ज हुए हैं। वहीं किंदा को भी NDPS एक्ट में 10 साल कैद हो चुकी है। उससे 3.45 क्विंटल भुक्की बरामद हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.