ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दंपति को घर से निकालने को लिए चार महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

मऊरानीपुर: घर से निकालने को लेकर चार महिलाओं ने दंपति को जमकर पीटा।झांसी में पुस्तैनी मकान में रहने के विवाद में पति-पत्नी को रिश्तेदारों ने बेहरमी पीटा। पीड़ित दंपति ने घटना की सूचना लिखित में पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में चार महिलाएं एक महिला को बुरी तरह से चप्पलों से मारपीट करते हुए नजर आ रही है। जब पति अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता है, तो वह उसे भी चप्पल से मारने लगती है। पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर निकलकर आसपास के लोगों से मदद मांगने के लिए बाहर चला जाता है। वहीं चारों महिलाएं पीड़ित महिला को लगातार चप्पलों से पीटती रहती है। एक महिला पीड़ित महिला के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए बाहर की तरह ले जाती है और दूसरी महिला घर का दरवाजा बंद कर लेती है।बाहर खंडेराव गेट निवासी रेखा कुशवाह पत्नी देवेंद्र ने नवाबाद पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया की वह पुस्तैनी मकान में रहती है। उसकी जेठानी ओर उसके परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकालना चाहते है। जिसको लेकर आए दिन वह हमारे साथ गाली-गलौज और धमकियां देते रहते है।सीसीटीवी फुटेज में युवक को चप्पल से पीटती महिलादबंग महिलाओं ने अकेला पाकर किया दंपति पर हमलापीड़ित पत्नी ने बताया की आज वह अपने पति के साथ घर पर अकेली थी। तभी विपक्षी लोग आए और उसकी व पति की लात- घूसे और चप्पलों से जमकर मारपीट कर दी। उन्होंने बताया की घटना की लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को घटना की फुटेज देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।जब इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.