ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथरस के आरोपी ने नर्स के माध्यम से फिरोजाबाद की पार्षद को बेचा बच्चा, रेलवे पुलिस कर रही पूछताछ

मथुरा: रेलवे पुलिस बच्चा बरामद होने पर बच्चा चुराने वाले दीपक और बच्चा खरीदने वाले भाजपा पार्षद व उनके पति से पूछताछ कर रही हैमथुरा जंकशन स्टेशन से 24 अगस्त को चोरी हुए बच्चे को रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बच्चे को फिरोजाबाद से बरामद किया है। रविवार की देर रात रेलवे पुलिस ने फिरोजाबाद से बच्चे को बरामद कर लिया।मां के पास सोते बच्चे को किया था चोरीमथुरा फरह थाना क्षेत्र के परखम गांव की रहने वाली राधा देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अछनेरा कासगंज पैसेंजर ट्रेन से मथुरा पहुंची। राधा देर रात होने के कारण मथुरा जंकशन के प्लेटफार्म संख्या 9 पर ही परिवार के सदस्यों के साथ सो गई। इसी दौरान सुबह करीब 4 बज कर 25 मिनट के आसपास एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसके पास सो रहे उसके 6 महीने के मासूम को चुरा ले गया। बच्चा चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।मासूम अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर सो रहा था200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को किया चैकबच्चा चोरी होने की वारदात से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे। बच्चा चोरी की वारदात को रेलवे पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और वारदात के खुलासे के लिए स्टेशन से लेकर हर उस रास्ते के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जहां से अधेड़ उम्र का व्यक्ति बच्चे को लेकर गया था। रेलवे पुलिस के सूत्र बताते हैं कि 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखीu इसके अलावा मथुरा,आगरा,हाथरस,कासगंज ,बदायूं तक में बच्चा चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की।रेलवे पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग चैक कीफिरोजाबाद में पार्षद को बेचा बच्चारेलवे पुलिस ने बच्चे को फिरोजाबाद की पार्षद और भाजपा नेता विनिता अग्रवाल के घर से बरामद किया। रेलवे पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विनिता अग्रवाल ने बच्चे को किसी नर्स से खरीदा था। विनिता और उनके पति पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी अग्रवाल के पास बेटी है कोई बेटा नहीं था। भाजपा नेता दम्पत्ति के पास बच्चा बेचने वाली नर्स गयी और उनके सामने किसी महिला और पुरुष को खड़ा कर कहा की यह बच्चा इनका है। इसके बाद नर्स ने कहा इनका डिलीवरी में जो खर्च हुआ वह दे दीजिये। भाजपा नेता विनीता अग्रवाल और उनके पति ने यह बच्चा शनिवार को खरीदा। विनीता ने यह बच्चा कितने में खरीदा यह रेलवे पुलिस पूछताछ कर रही है।फिरोजाबाद की पार्षद को नर्स ने बच्चा बेचा थाबच्चा चुराने वाले को किया गिरफ्ताररेलवे पुलिस ने बच्चा चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लिया। 6 दिन तक रेलवे पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का दौरा किया। जगह जगह दबिश दी। किसी भी प्रकार का इनपुट मिलने पर काम किया और आखिरकार पुलिस ने बच्चा चुराने वाले हाथरस निवासी दिनेश को पकड़ लिया। पुलिस ने जब दिनेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर बच्चे को फिरोजाबाद से बरामद कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.