ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

1.560 किलोग्राम अफीम बरामद; बिहार के गया से दिल्ली तक की रेल टिकट मिली

बहादुरगढ़: तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले की CIA-2 पुलिस टीम ने 3 अफीम तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों से डेढ़ किलो से ज्यादा अफीम बरामद की गई है। तीनों के पास से बिहार के गया से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक की टिकट भी मिली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार, CIA-2 बहादुरगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली थी। सेक्टर-9 बाइपास पर तीन लोग खड़े हैं। तीनों अफीम बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तुरंत बाइपास पर रेड की। इस दौरान बहादुरगढ़ से रोहतक जाने वाले रास्ते पर तीनों संदिग्ध खड़े नजर आए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।आरोपियों ने बताया कि वे अफीम बेचने आए थे। आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा जिला निवासी गुड्‌डू चौधरी व संजय चौधरी व बिहार के गया निवासी संतोष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग के SDO संदीप दूहन मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में तीनों की तलाशी ली।तलाशी में उनके कब्जे से छोटी पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें 1 किलो 560 ग्राम अफीम थी। साथ ही आरोपियों की जेब से बिहार के गया से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक की 3 टिकट मिलीं। तीनों बिहार से अफीम लेकर बहादुरगढ़ में किसी को सप्लाई देने पहुंचे थे। तीनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे सप्लाई बहादुरगढ़ में किसे देने पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.