ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली के पोल और मीटर लगवाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा:  समस्याओं को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया है।बांदा डीएम ऑफिस पर महिलाओं ने बिजली व्यवस्था कराने की मांग की है। मामला सरबई लालू डेरा गांव का है। यहां रहने वाली सरोज ने बताया कि वह कई दिनों से बिजली विभाग के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में बिजली पोल नहीं लगाए जा रहे हैं। न ही मीटर लगाए जा रहे हैं। बांस-बल्ली के सहारे कुछ लोग लाइट यूज कर रहे हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी हुई है।विधायक से शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाईइसी गांव की रहने वाली गुड़िया यादव ने बताया कि गांव में सड़क भी नहीं है। बिजली आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत विधायक, बिजली विभाग और नगर पालिका से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली पोल लगवाने के लिए जेई रुपए मांगता है। जिनके यहां कनेक्शन हैं, उनकी केबिल बहुत नीचे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.