ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुरुग्राम में किशोर को बेरहमी से पीटा; बर्तन के उपर धो दिए थे हाथ

गुरुग्राम: सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।हरियाणा के गुरुग्राम में मामूली से विवाद में एक किशोर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोर झुग्गी के पास लगी नल पर हाथ धोने गया था, वहां रखे बर्तन के उपर उसने हाथ धो दिए। बस इसी बात को लेकर उसे बेरहमी से पीटा गया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, माजीबर शेख अपने परिवार के साथ गांव कन्हई के पास बनी झुग्गी में रहता है। उसका 15 साल का बेटा हनीफ झुग्गी के पास ही लगी नल पर हाथ धोने के लिए गया था। उस वक्त नल के पास सोनू, प्यारेलाल व अन्य बर्तन धो रहे थे। हनीफ ने जब हाथ धोने के लिए बर्तन हटाने के लिए कहा तो उनके बीच विवाद हो गया। हनीफ ने बर्तन के उपर ही हाथ धो दिए।इसके बाद तैश में आकर सोनू, प्यारेलाल व अन्य ने उसके उपर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें मारी गई, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गया। वारदात की सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सोनू और प्यारेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.