ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधायक के प्रस्ताव पर CM की मुहर, खैरी रोड पर 3 हजार वर्ग मीटर में बनेगा डिपो

बदायूं: बिल्सी में रोडवेज डिपो को चिह्नित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गयाबदायूं के बिल्सी कस्बा में आने वाले दिनों में रोडवेज डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। मंगलवार को अफसरों ने चयनित स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस डिपो से बिल्सी समेत इलाके के तकरीबन सवा सौ गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।बिल्सी में रोडवेज डिपो की मांग एक अरसे से चली आ रही है। पिछले दिनों यहां से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर डिपो बनवाने समेत मोक्षदायिनी के कछला घाट को पक्का कराने की मांग रखी थी। CM ने इन मुद्दों पर जल्द विचार करने का आश्वासन भी दिया था। जबकि अब यहां डिपो के लिए जमीन तलाशने का आदेश भी पहुंच गया।खैरी रोड पर मिली जमीनबिल्सी से खैरी गांव को जाने वाले रास्ते पर कस्बा के पास से 3 हजार वर्गमीटर जगह डिपो बनाने के लिए चिह्नित की गई है। जगह नगर पालिका की है और खाली पड़ी थी। अफसरों ने इस जगह का मुआयना किया। वहीं जल्द से जल्द इस जगह पर डिपो बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। चूंकि बिल्सी कस्बा बिजनौर हाइवे पर मौजूद है। ऐसे में हजारों मुसाफिरों को यहां से बसों की सुविधा मिलेगी। वहीं इलाके के लोगों को रोजगार का माध्यम भी बढ़ेगा।इन्होंने किया मौका मुआयनाचिह्नित जमीन का SDM बिल्सी प्रवर्धन शर्मा, ARM विनोद कुमार व ARTO मोहम्मद सोहेल के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने स्थलीय निरीक्षण किया है। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, मधुप राठी, अनुभव उपाध्याय व युधिष्ठिर सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.