ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलानौर बार्डर पर बुलेट सवार गिरफ्तार; UP से लाकर गांव दौलतपुर में बेचता था

यमुनानगर: यमुनानगर एंटी नारकोटिक सेल की गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़ा गया व्यक्ति।हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कलानौर बार्डर पर बुलेट सवार व्यक्ति के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। टीम ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।सेल के इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुलेट पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से हरियाणा में कलानौर बॉर्डर से होता हुआ प्रवेश करेगा। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बॉर्डर पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद एक युवक बाइक उत्तर प्रदेश की ओर से आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दौलत पुर निवासी खलील उर्फ खिलु के रूप में हुई। भूप सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह बुलेट मोटरसाइकिल पर उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर गांव में बेचता था। वह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया था उसके लिए उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.