महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकाली भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। एमपीएससी ने एमओ के 427 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2022 है। इसके अलावा, इन पदों के लिए शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2022 है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर, ग्रुप-बी के कुल 427 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले, उम्मीदवारों के पास M.B.B.S होना चाहिए। इसके अलावा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी अन्य डिटेलस के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.