लियोनार्डो डिकैप्रियो का 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने 25 साल की गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन से रिलेशनशिप तोड़ दिया है।दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।47 साल के लियोनार्डो कथित तौर पर पिछले 4 साल से 25 साल की कैमिला को डेट कर रहे थे। लियोनार्डो और कैमिला को पहली बार साल 2017 में एक कपल के रूप में देखा गया था। दोनों को आखिरी बार साथ में हाल ही में 4 जुलाई को एक साथ स्पॉट किया था। इस दिन अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया था।लियोनार्डो डिकैप्रियो और कैमिला मोरोन ने फरवरी 2020 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया, जब ऑस्कर इवेंट में कैमिला के साथ पहुंचे थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.