फर्जी दस्तावेज पर 8 खाते मिले, हर खाते में लाखों की ट्रांजेक्शन
अम्बाला: सिटी के रेस्टोरेंट संचालक ने ऑनलाइन विज्ञापन देखकर किया था संपर्कवॉव मोमो फूड प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर रेस्टोरेंट संचालक से 4.30 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने बिहार से पकड़ा है। आरोपी की पहचान बिहार नालंदा के गांव नकटी सराय निवासी श्रवण के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक की छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने जाली दस्तावेज के आधार पर आठ बैंक खाते खुलवा रखे थे। इन खातों में ही फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। एक खाते में महीने में औसतन 25 लाख रुपए की ट्रांजक्शन मिली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।सिटी की चौकी नंबर-3 में विजय नगर निवासी मनीष कुमार ने मार्च 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अम्बाला सिटी में उसका खुद का रेस्टोरेंट है। वह वॉव मोमो फूड प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। उसने गूगल पर फ्रेंचाइजी लेने संबंधी ऑनलाइन विज्ञापन देखा। उसमें दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को संबंधित कंपनी का सेल्स ऑफिसर बताया।साथ ही लोकेशन व ई-मेल आईडी वाट्सएप नंबर पर भेजने काे कहा। उसके बताए अनुसार उसने उक्त नंबर पर अपने रेस्टोरेंट की लोकेशन भेज दी। अगले दिन अन्य नंबर से फोन आया कि आपके द्वारा दी गई लोकेशन कंपनी ने पास कर दी है। रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 29,500 रुपए जमा करवाए। फिर ई-मेल के जरिए 1,75,000 रुपए का डिमांड एग्रीमेंट बनवाने के लिए कहा। वह भी शिकायतकर्ता ने भरकर जमा करवा दिया।बातों में उलझाकर आरोपियों ने चार लाख 29 हजार 700 रुपए उससे हड़प लिए। आरोपी आगे भी पैसे की डिमांड करते रहे, तब उसे खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.