ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुंदनपुरी की घटना, छीना पर्स,मोबाइल व नकदी बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम

लुधियाना: बदमाश द्वारा महिला का पर्स छीनते की सीसीटीवी फूटेज।पंजाब के लुधियाना में दिन दहाड़े एक राहगीर महिला से तेजरफ्तार बाइक सवार पर्स छीन कर ले गया। वहीं महिला बाइक सवार का पीछा करते समय गिर भी गई जिससे उसके काफी चोटें आई। घायल महिला को लोगों ने निजी डाक्टर की क्लीनिक पर पहुंचाया। महिला के मरहम पट्‌टी करवाई गई।महिला से छीनाझपटी करते फरार होता आरोपी।घटना कुंदनपुरी इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान मधु के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मौजूद इलाके के लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला का मोबाइल और करीब 800 रुपये छीन कर फरार हो गया है।महिला ने थाना डिवीजन 8 में शिकायत दी। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फूटेज निकाली है। पुलिस आरोपी की पहचान में जुट चुकी है।बता दें ये कोई पहली घटना नहीं छीनाझपटी की। अभी 3 दिन पहले ही घटना हैबोवाल इलाके की है। महिला ई-रिक्शा पर बैठकर कर डयूटी से वापिस घर जा रही थी। महिला माल रोड़ पर एक डॉक्टर के पास रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी और उसका पर्स बाइक सवार छीन कर ले गया जिससे वह ई-रिक्शा से बाहर आ गिरी और गंभीर चोटिल हो गई।महिला ने नई एक्टिवा खरीदने के लिए 40 हजार रुपये जमा किए थे। इस मामले में भी पुलिस सिर्फ सीसीटीवी फूटेज तक जांच लिए बैठी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.