ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लापता हुए बच्चे की आस छोड़ चुके परिजनों से पुलिस ने बच्चे को ढाई वर्ष बाद मिलाया

ग्रेटर नोएडा: ढाई वर्ष बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों से मिलाया।ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने एक मां से उसके बिछड़े हुए एक मूकबधिर बच्चे को ढाई वर्ष बाद मिलाया।पुलिस ने परिजनों से बच्चे को उस समय मिलाया जब वो अपने बच्चे के मिलने की आस भी छोड़ चुके थे। बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी की लहर जाग उठी।पुलिस का सभी ने आभार जताया।दरअसल 22 दिसम्बर 2019 में बीटा 2 थाना के स्वर्णनगरी से एक 11 वर्षीय मूक-बधिर बच्चा अचानक कही लापता हो गया ।जिसके बाद उसके पिता कनछेदी लाल कुशवाहा द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी ।पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज की और बच्चे की तलाश की लेकिन बच्चा नही मिला।काफी तलाश के बाद भी नही मिला बच्चापुलिस लगातार बच्चे को तलाश करती रही ।सोशल मीडिया पर बच्चे का फोटो शेयर किया गया।अन्य जनपदों के थानों को जानकारी दी गयी लेकिन बच्चा नही मिला।बच्चे की माँ दूसरे घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है जबकि पिता मजदूरी करता है। 11 वर्षीय विपिन अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। मूक-बधिर होने की वजह से वो सबसे प्यारा था।बीटा 2 थाना प्रभारी ने बनाई टीमबीटा 2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बच्चे की तलाश के लिए एक टीम बनाई ।जिसने अनाथालय और बाल सुधारगृह से सम्पर्क किया ।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि यह बच्चा बिजनोर जिले के नजीबाबाद के एक बाल सुधार गृह में है ।जिसके बाद एक टीम वहां गयी और बच्चे को लेकर ग्रेटर नोएडा लेकर आई।मिलने पर गले मिलकर जमकर रोंए माँ-बेटेपुलिस ने बच्चे के बारे में उसके परिजनों को इसकी सूचना दी ।इस खबर पर वो विश्वास ही नही कर पाए।बच्चे को देखकर उसकी माँ के आंसू निकल आए।इस दौरान वो बच्चे को गले लगाकर खूब रोइ।ढाई वर्ष बाद अपने बेटे से मिलने पर माँ ने खूब दुलार किया।माँ बोली पुलिस ने भगवान की तरह बच्चे को मिलायाजैसे ही ढाई वर्ष बाद परिवार अपने बच्चे से मिला तो गले से लिपट कर जमकर रोये।इस दौरान बच्चे की माँ ने कहा कि पुलिस ने हमारे बच्चे को हमसे मिलाया है ।हम लोग तो आस ही छोड़ चुके थे कि अब हमारा बच्चा कभी नही मिलेगा लेकिन पुलिस ने भगवान की तरह हमे अपने बच्चे से मिला दिया ।ग्रेटर नोएडा की पुलिस हमारे लिए भगवान है ।माँ ने बीटा 2 पुलिस का हाथ जोड़कर किया धन्यवादढाई वर्ष बाद अपने बच्चे को पाकर परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने पुलिस का भी धन्यवाद किया ।बच्चे की मां ने हाथ जोड़कर पुलिस का आभार जताया और कहा कि मेरा बच्चा ना तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता है लेकिन उसके बावजूद भी ढाई वर्ष बाद पुलिस ने बच्चे को अपनी मां से मिला दिया, इसलिए मैं पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.