ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5G aane ke bad kya hoga | 5जी आने के बाद कैसा चलेगा इन्‍टरनेट

5G aane ke bad kya hoga, अगर ये सवाल आपके मन में है तो ये लेख खास आपके लिए है। इस लेख में हम आपको 5जी के बारे में विस्‍तार से बताने वाले हैं।
मुकेश अंबानी ने अभी हाल ही में देश में 5जी मोबाइल इंटरनेट सर्विस लॉन्‍च करने का ऐलान कर दिया है। अपनी इस योजना के लिए मुकेश अंबानी 25 अरब डॉलर खर्च करने वाले है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो महीनो के अंदर देश 5 जी की सर्विस शुरू हो जायेगी। 5जी सर्विस को लेकर मुकेश अम्‍बानी ने कहा है कि उनकी ये सर्विस सबसे पहले सिर्फ दिल्‍ली और मुंबई जैसे शहरो में ही उपलब्‍ध होगी। बाद में इस सर्विस को पूरे देश में पहला दिया जायेगा। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि 2023 तक रिलायंस अपनी 5 जी सर्विस को पूरे देश में फैला देगा।

5G aane ke bad kya hoga
भारत में आने वाली रिलायंंस की 5जी सर्विस के बारे में हम आपको बता दे कि रिलायंस गूगल के साथ मिलकर सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन डेवलव करने की भी कोशिश कर रहा है। ये 5 जी फोन कब मार्किट में आयेगा। इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा हुई है। रिलांयस की जब 5जी सर्विस शुरू हो जायेगी तो ये नेटवर्क दुनिया का सबसे बडा नेटवर्क बन जायेगा।
इस वक्‍त जियो सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस कंपनी है। रिलांयस के इस 5जी के ऐलान के बाद टेलीकॉम की दुनिया में वर्चस्‍व की एक और बड़ी जंग शुरू हो जायेगी। मार्किट में खुद को बनाये रखने अन्‍य टेलीकॉम कम्‍पनियों के भी देश में अपनी 5जी सर्विस शुरू करनी पड़गी। आपको बता दे कि मोदी सरकार ने 19 अरब डॉलर के स्‍पेक्‍ट्रम बेचे थे। इसमे 5जी सर्विस के भी स्‍पेक्‍ट्रम शामिल थे। मोदी सरकार के सबसे स्‍पेक्‍ट्रम जियो ने खरीदे है। रिलायंंस के बाद वोडाफोन, भारतीय एयरटेल और अडानी डेटा नेटवर्क का नम्‍बर था।
5 जी का लक्ष्य क्‍या है
5जी सर्विस के लिए हम आपको बता दे कि ये टेक्‍नॉलाजी हाई स्‍पीड मोबाइल इंटरनेट टेक्‍नॉलाजी ड्राइवरलेस कार टेक्‍नॉलाजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सर्पोट करती है। 5जी इंटरनेट सर्विस देश को एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी बनाने की योजना में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगी। 5जी सर्विस को लेकर देश के पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी कहा था कि ” 5 जी मोबाइल सर्विस न सिर्फ इंटरनेट की स्पीड बढ़ाएगी बल्कि यह विकास और रोज़गार को भी रफ्तार देगी. ”
जुकरबर्ग के साथ जुगलबंदी
मुकेश अंबानी का 5जी सर्विस लॉन्च करने के लिए 25 अरब डॉलर खर्च करने का इरादा . इसके जरिये वो न सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर बल्कि रिटेल सेक्टर में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देना चाहते हैं.
उनकी रणनीति का दूसरा हिस्सा है- रिलांयस और अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज (जो पहले फेसबुक के नाम से जानी जाती थी) का गठबंधन .
बीबीसी के पत्रकार अरुणोदय मुखर्जी ने अपने विश्लेषण में बताया है कि भारत की एक अरब 40 करोड़ की आबादी में 50 करोड़ लोग मेटा के मैसेंजर सर्विस प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं.
अंबानी इस विशाल यूज़र बेस का इस्तेमाल अपने रिटेल बिज़नेस के लिए करना चाहते हैं.
भारत वॉट्सऐप का सबसे बड़ा मार्केट है. मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग भारत में वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म को और बढ़ावा देने की कोशिश में लगे हैं.
यह अपने प्लेटफॉर्म पर पिछले एक साल से भी अधिक समय से बिजनेस करने की भी अनुमति दे रहा है.
इस गठबंधन से रिलायंस अपने ऑनलाइन रिटेल बिजनेस को और विस्तार देने में सफल हो सकता है. मेटा के लिए फायदे की बात ये होगी उसे रिलायंस जैसे मार्केट लीडर का साथ मिल जाएगा. इसके ज़रिये ये अपनी सर्विस सभी वॉट्सऐप यूजर्स तक पहुंचा सकेगा. इससे वॉट्सऐप भारत में और मज़बूत होगा.
भारत का रिटेल बिजनेस मार्केट लगभग 700 अरब डॉलर का है. रिटेल के सभी बड़े दिग्गजों के बीच यहां ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा है. रिलायंस रिटेल भारत में तेजी से बढ़ रहा है. देश भर में इसके 12 हजार स्टोर हैं. मेटा और रिलायंस मिलकर अमेज़न और वॉल मार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट को पछाड़ने का मंसूबा पाले हुए हैं.
ये भी पढ़े-
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इन्‍सान बने गौतम अडानी
Most Dangerous family in hindi | दुनिया के 7 खतरनाक परिवार
ऐसा किया तो गूगल देगा 25 लाख रुपये
इशात जैदी एक लेखक है। इन्‍होने पत्रकारिता की पढाई की है। इशात जैदी पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे है। पत्रकारिता के अलावा इनकी साहित्‍य में भी गहरी रूचि है।

Related

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.