क्या रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी
रणबीर कपूर , आलिया भट्ट , नागार्जुन , अमिताभ बच्चन ,और मौनी रॉय , स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र , से बॉलीवुड को काफी उम्मीद है
क्योंकि साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। एक ओर जहां बायकॉट ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। ब्रह्मास्त्र एक बड़े बजट की फिल्म है और हिट साबित होने की लिए इसे कमाई भी मोटी करनी पड़ेगी।
हिट होना है जरूरी
बता दें कि ब्रह्मास्त्र न सिर्फ एक बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है, बल्कि फिल्म के विजुएल इफेक्ट्स पर भी मोटा पैसा खर्च किया गया है। फिल्म में रणबीर, आलिया, अमिताभ, मौनी और नागार्जुन के अलावा शाहरुख खान का भी कैमियो है। वहीं कहा जा रहा है कि दीपिका भी फिल्म में जलवा बिखेरते नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र का चूंकि बजट काफी ज्यादा है तो ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए काफी मोटी कमाई करने पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से जारी है।
क्या है ब्रह्मास्त्र का बजट
ब्रह्मास्त्र के मेकर्स बीते करीब 8 साल से फिल्म के लिए मेहनत कर रहे थे। एक इंटरव्यू में अयान मुखर्जी ने कहा था कि वो ये जवानी है दीवानी से पहले ही ब्रह्मास्त्र को बनाना चाहते थे लेकिन रणबीर ने उन्हें एक एक कर स्टेप्स लेने की बात कही थी। ब्रह्मास्त्र का बजट करीब 410 करोड़ रुपये का है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.