ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुआ कहकर युवक ने विश्वास जीता; फिर 6500 रुपए चोरी करके फरार

रेवाड़ी: रेवाड़ी शहर के इसी नाईवाली चौक पर हुई वारदात।हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते हुए उसके 6500 रुपए कैश चोरी कर लिए। आरोपी युवक ने पहले बुआ कहकर महिला को विश्वास में लिया और घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी के पास ले गया। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला अलवर के गांव कांकर की रहने वाली रेशमी अपने पीहर महेन्द्रगढ़ जिले के अटेली कस्बा में पड़ने वाले गांव कटकई गई थी। गुरुवार को वह पीहर से वापस ससुराल जाने के लिए बस में सवार होकर रेवाड़ी शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले नाईवाली चौक पर पहुंची। यहां बस से उतरने के बाद रेशमी प्याऊ पर पानी पीने लग गई।तभी पीछे से एक अनजान शख्स आया और रेशमी को बुआ कहते हुए राम-राम की। युवक ने रेशमी से कहा कि बुआ कहां पर जाएगी। इतना सुनने के बाद रेशमी ने कांकर जाने की बात की। शातिर ने कहा कि वह भी कांकर जा रहा है, उसके पास गाड़ी है। वह उन्हें गांव तक छोड़ देगा। रेशमी उसकी बातों में आ गई और उसके साथ-साथ पैदल सती कॉलोनी चौक तक पहुंच गई।यहां एक गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसके पास दोनों ने कुछ देर बात की और फिर उसके पर्स से 6500 रुपए कैश चोरी करके चकमा देकर युवक भाग गया। रेशमी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना के तहत आने वाली भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेशमी की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.