ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेहड़ी मार्केट में लगी भीषण आग

हरियाणा | पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात 12 बजे आग भीषण लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मार्केट में अफरातफरी मच गई।दुकानदार आग की परवाह किए बिना सामान समेटे में जुट गए। जिन्हें पुलिस के जवान हटाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, आग से रेहड़ी मार्केट की अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन, सबसे पहले आग मार्केट में स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी। इसके बाद आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए रात डेढ़ बजे तक पंचकूला और डेराबस्सी से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं लेकिन आग शांत होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी।रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों ने आग से बचाव के लिए गणेश भगवान की प्रतिमा को टेबल पर रखकर प्रार्थना की लेकिन जब आग करीब पहुंच गई तो वह प्रतिमा को वहीं छोड़कर किनारे हो गए। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने टेबल और प्रतिमा को वहां से हटाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.