ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, पार्क में खेलने के दौरान हुआ हादसा

मोहनलालगंज: पार्क में खेलने जा रहे दो मासूमों को पालतू कुत्तों ने दबोचा।लखनऊ की सड़कों पर पालतू कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों गोमती नगर इलाके में पालतू कुत्ते ने एक मासूम पर हमला किया था। हादसे के बाद नगर निगम ने सख्ती दिखाई थी। लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण एक बार फिर सड़कों पर पालतू कुत्तों का खौफ बढ़ रहा है। पीजीआई इलाके में दो मासूमों को पालतू कुत्तों के हमले का शिकार होना पड़ा है।घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके के रायबरेली रोड के एल्डिको उद्यान- 2 स्थित अभिलाषा अपार्टमेंट की है। गुरुवार को तीन पालतू कुत्तों ने दो मासूमों पर हमला कर घायल कर दिया। मासूम अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था।सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटनास्थानीय निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका चार साल का बेटा पड़ोसी बच्चों के साथ पार्क में खेलने निकला था। इसी दौरान लेख गार्डन अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार के तीन पालतू कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने पीजीआई कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।कुत्तों के मालिक नहीं करते देखरेख​​​एल्डिको उद्यान -2 में रहने वाले लोगों का कहना है कि लोगों ने कुत्ते तो पाले हैं, लेकिन उनकी देखरेख नही करते। कुत्तों को खुला छोड़ दिया जाता है। जो राहगीरों और आसपास के लोगों पर हमला भी कर देते हैं। दो मासूमों पर कुत्ते के हमले के बाद इलाके में पालतू कुत्तों का भी खौफ बढ़ गया है।एक कुत्ते को पकड़कर वापस गई नगर निगम की टीमपार्क में खेलने गए दो मासूमों पर दो लेब्रा और एक देसी कुत्ते ने हमला किया था। शिकायत के बाद जब नगर निगम की टीम वहां पहुंची तो काम करने वाली महिला ने देसी कुत्ते को गेट से बाहर कर दिया जबकि दोनों लेब्रा को घर के अंदर बंद कर लिया। नगर निगम की टीम एक देसी कुत्ते को पकड़कर वापस चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.