ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म‘गुड बाय’अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज

मेकर्स ने रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की फैमिली ड्रामा फिल्म गुडबाय का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में रश्मिका मंदाना और मिस्टर बच्चन पतंग उड़ाते हुए दिख रहे हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से नेशनल क्रश तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हिंदी फिल्मों में अपने डेब्यू को लेकर खासी चर्चा में हैं। रश्मिका मंदाना गुड बाय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। अब मेकर्स ने शनिवार को फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए अपनी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।
गुड बाय के इस पोस्टर में मिस्टर बच्चन और रश्मिका को एक खूबसूरत पिता-बेटी के सुखद पल को दिखाया गया है, जहां वो पतंग उड़ाते हुए जीवन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रश्मिका और अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.