236 सैंपल की रिपाेर्ट में 5 नए केस मिले, स्वस्थ हो गए 12
रोहतक: जिले में शुक्रवार को 236 सैंपल की रिपाेर्ट में 5 संक्रमित मिले हैं। वहीं 12 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि एक संक्रमित हॉस्पिटल में भर्ती है और 52 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सक्रिय केस की संख्या 53 है। पॉजिटिविटी रेट 0.02% और रिकवरी दर 98.03% है। नए संक्रमितों में पीजीआई के हॉस्टल में 2, मदीना से एक, गद्दी खेडी से एक, सनसिटी से एक संक्रमित शामिल है।जिले में 3 ने ली कॉर्बेवेक्स की दूसरी डोज: वैक्सीनेशन अभियान में शुक्रवार को जिले में 3 बच्चों ने कॉर्बेवेक्स की दूसरी खुराक ली। इसके अलावा कोविशील्ड की पहली खुराक एक ने और दूसरी खुराक 18 लोगों ने ली। कोवैक्सीन की पहली खुराक एक ने और दूसरी डोज 2 ने ली।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.