ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दोस्तों के साथ नहाने गया था; गहरे पानी में जाने से हादसा; बचाने से पहले मौत

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव जाटूवास में एक 12 साल के मासूम बच्चे की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने साथियों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से सोनीपत की दहिया कॉलोनी निवासी सुशील अपने परिवार के साथ रेवाड़ी के गांव जाटूवास स्थित झुग्गियों में रहता है। शनिवार को उसका 12 साल का बेटा शाहिद गांव में ही बने जोहड़ में अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।शाहिद को डूबता देख उसके साथियों ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जोहड़ से शाहिद के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज शिवकुमार ने बताया कि बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी यह हादसा हो गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.