ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर से रवाना हुए कांग्रेसी, मोहन मरकाम ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, महंगाई पर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

रायपुर: महंगाई को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली और आंदोलन में शामिल होने प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से रवाना हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन रायपुर के बाद बिलासपुर के उसलापुर और पेंड्रा रोड में भी रूकेगी, जहां से भी कांग्रेसी ट्रेन में सवार होंगे। स्पेशल ट्रेन के अलावा नियमित ट्रेनों, वायु मार्ग और सड़क मार्गो से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली रैली में शामिल होने जायेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 4 सितम्बर को राम लीला मैदान में ये रैली होगी। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग राज्यों से लोग आएंगे और महंगाई, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाई गई है, उस पर, बेरोजगारी पर एक जोरदार, प्रभावशाली संदेश, इस असंवेदनशील मोदी सरकार को हम देने वाले हैं। हम सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाएंगे, लोग चाहते हैं कि सरकार महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कदम उठाए, जो मोदी सरकार ने नहीं उठाया है। लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं और इसीलिए हम एक विपक्षी दल, एक रचनात्मक विपक्षी दल होने के नाते हमने ये रैली का आयोजन किया है, ये हमारा लोकतांत्रिक हक बनता है।राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल4 सितंबर की रामलीला मैदान की प्रस्तावित रैली में देशभर के राज्यों से पार्टी के लोग जा रहे हैं । इस रैली में राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता जनता को संबोधित करेंगे। रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरेगी। वहीं कांग्रेस आगामी 7 सितंबर से 3500 किमी लंबी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.