ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर पर अकेली थी महिला,गला घोंट की गई हत्या, ससुराल पक्ष पर टिकी पुलिस की जांच

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक महिला का शव उसके बिस्तर पर मिला। घटना की सूचना मिलते पुलिस जांच में जुट गई। घटना थाना डिवीजन नंबर 6 के इलाका प्रताप सिंह नगर की है। मरने वाली महिला का नाम लक्ष्मी (29)है। लक्ष्मी की शादी कुछ वर्ष पहले मोनू नाम के युवक से हुई थी।लक्ष्मी के दो बच्चे है। मोनू कबाड़ का काम करता है। जिस समय वारदात हुई बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी। उसका पति मोनू काम पर गया था और दोनों बच्चे स्कूल थे। घटना का उस समय पता चला जब लक्ष्मी स्कूल में बच्चे को लेने नहीं गई।स्कूल प्रबंधकों ने बच्चे के पिता मोनू को फोन किया और कहा कि लक्ष्मी आज बच्चों को स्कूल लेने नहीं आई। मोनू ने तुरंत घर के पास रहती एक महिला को फोन किया और उसे कमरे में जाकर लक्ष्मी से फोन पर बात करवाने को कहा।इलाके में रहने वाली महिला जब लक्ष्मी के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि लक्ष्मी को किसी ने मौत के घाट उतार दिया था। लक्ष्मी का शव बिस्तर पर पड़ा था। यह देख तुंरत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया।घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंचा जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मरने वाली लक्ष्मी के मायका परिवार को सूचित कर दिया है। मायका परिवार ट्रेन से आज लुधियाना पहुंच जाएगा तो उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।बता दें सूत्र बताते है कि पुलिस अभी इस मामले में ससुराल पक्ष पर भी संदेह करके जांच कर रही है। बाकी जैसे ही मायका परिवार आएगा तो उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।ACP ज्योति यादव ने बताया कि लक्ष्मी रोज दोपहर करीब 12 बजे अपने छोटे बच्चे को उनके रिहायशी इलाके के एक प्ले स्कूल से ले जाती थी। शुक्रवार को जब वह स्कूल नहीं पहुंची तो शिक्षिका ने उसके पति मोनू को फोन किया, जिसने आगे पड़ोस की महिला को फोन कर लक्ष्मी को देखने के लिए घर जाने को कहा।महिला ने लक्ष्मी का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा देखा और शोर मचाया। एसीपी ने कहा कि महिला के गले पर गला घोंटने के निशान हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चैक किए जा रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.