ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, नहीं हुई शिनाख्त, यमुनानगर नंबर की बाइक सवार था व्यक्ति

करनाल: ट्रक के निचे आई व्यक्ति की बाइक का दृश्य।हरियाणा के जिले करनाल के इंद्री गढ़ी बीरबल रोड़ पर शुक्रवार देर शाम को रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को बाइक सवार व्यक्ति गढ़ी बीरबल रोड से इंद्री की तरफ आ रहा था। इस दौरान रेत से भरा ट्रक भी गढ़ी बीरबल से इंद्री की तरफ जा रहा था। जब वह रोड पर स्थित पुलिया पर पहुंचा तो बाइक सवार व्यक्ति ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान तंग रास्ता होने के कारण वह ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।ट्रक के टायर के नीचे आए व्यक्ति का दृश्य।हादसे के बाद लगा कई किलोमीटर लंबा जामइस हादसे के बाद इंद्री गढ़ी बीरबल रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मश्कत क बाद करीब 30 मिनट बाद जाम पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।हादसे के बाद सड़क पर पड़ी व्यक्ति की बाइक।क्षत विक्षत हालत में था शव​​​​​​​मौके पर मौजूद पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि इस ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। जिससे उसके चेहरे की पहचान नहीं हो पाई व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 साल है। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसका कोई आइडेंटी बरामद हुई। जिससे व्यक्ति की शिनाख्त हो पाए।मौके पर पहुंची पुलिस।यमुनानगर नंबर की बाइक पर था व्यक्ति​​​​​​​मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि व्यक्ति यमुनानगर नंबर की बाइक पर सवार होकर गढ़ी बीरबल की तरफ से इंद्री की तरफ आ रहा था। व्यक्ति की तालशाी लेने पर उसके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आज शव की शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.