पुलिस की वर्दी में आए थे 4 बदमाश; साधुओं को बंधक बनाकर पीटा, जेवर ले गए
कुरुक्षेत्र: लुटेरों की मारपीट में घायल साधुओं को अस्पताल लाया गया।हरियाणा के कैथल जिले में गांव नौच-जसवंती के बीच बाबा मस्त नाथ डेरे में रात को साधुओं को बंधक बनाकर 5 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे पुलिस की वर्दी में थे और रात को डेढ़ बजे पुलिस बताकर गेट खुलवाकर डेरे में घुसे थे। साधुओं को बंधक बनाकर मारपीट की गई। लुटे वहां लगे सीसी टीवी कैमरे, डीवीआर और अन्य सामान भी साथ ले गए।रात को डेढ़ बजे वारदातमहंत वीर नाथ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे 4 बदमाश पुलिस की वर्दी में आए थे। अपने आप को पुलिस कर्मचारी बता कर डेरे के अंदर एंट्री की और सो रहे साधुओं को बंधक बनाकर मार पीट शुरू कर दी। डेरे से 5 लाख रुपए की नकदी और सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। डेरे में लगे सीसी टीवी कैमरे, डीवीआर व अन्य सामान भी ले गए है। डेरे में लूट की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जानकारी जुटाई। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।साधुओं के इस डेरे में हुई लुटपाट।डेरों पर लूट की 5 वारदातकैथल में साधुओं के डेरों में लूट की वारदातें अब आम हो गई हैं। डेढ़ साल में पांच साधुओं के ढेरों को निशाना बनाया जा चुका है। सभी में एक ही प्रकार से लूट की गई है। लुटेरे पुलिस की वर्दी में आते हैं। कैथल पुलिस 5 घटनाओं में से एक भी घटना को ट्रेस नहीं कर पाई है। साधु समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर रोष है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.