ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 30 से अधिक लोग घायल, कड़ाधाम दर्शन पूजा करने आए थे श्रद्धालु
कौशांबी: अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक।कौशांबी जिले में एक टैंकर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के पास एनएच-02 पर हुआ। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी पीएचसी व सीएचसी में भर्ती कराया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक को पकड़ लिया है।हादसे के बाद सड़क पर बैठे हुए घायल।कड़ाधाम से पूजा करके वापस आ रहे थे श्रद्धालुफतेहपुर जिले के कोर्रा सादात गांव से ट्रैक्टर मालिक संजीत व गांव के करीब 30 लोग कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन पूजा के लिए आए थे। शाम करीब 9 बजे सभी ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे। ट्रैक्टर नेशनल हाईवे-2 के अझुआ नगर पंचायत स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के समीप पहुंचा था कि पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसमे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राली जिसमें श्रद्धालु सवार थे वह सड़क पर पलट गई।हादसे में घायल एक बच्चा।पीएचसी में कराया जा रहा इलाजहादसे में ट्रैक्टर ट्राली में बैठे करीब 30 लोग चोटिल हो गए। गंभीर घायलों में राजू विश्वकर्मा, पार्वती, रामदुलारी, को जिला अस्पताल व मामूली घायल दिनेश, छोटू, संदीप, बड़कू, नीरज, उमेश, अर्जुन, राजू को सी एच सी सिराथू मे भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शेष अन्य लोगों को पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए कड़ा पी एच सी में प्राइमरी उपचार के बाद अझुआ नगर पंचायत के रैन बसेरा में ठहराया गया है।अस्पताल में भर्ती महिला।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।प्रभारी सैनी भुवनेश चौबे ने बताया, हादसे की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज कर टैंकर चालक को हिरासत में लिया गया। वह नशे में था। उसका मेडिकल आदि कराया जा रहा है। हादसे में किसी के भी मौत की जानकारी नहीं है। कानूनी कार्यवाही कराई जा रही है।अस्पताल में महिला का होता हुआ इलाज।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.