ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरुघा मठ के पुजारी को 4 दिन की पुलिस हिरासत

कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से शरणारू की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। इससे पहले शिवमूर्ति मुरुघा को सीने में दर्छ की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें सीधे कोर्ट में पेश किया गया।

शिवमूर्ति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद देर रात उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें, शिवमूर्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस आज ओपन कोर्ट में आरोपी के खिलाफ हिरासत की मांग करेगी।

कर्नाटक पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के अलावा शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। चित्रदुर्ग एसपी का कहना है कि इस मामले में दूसरी आरोपी रश्मि को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है।

दरअसल, शिवमूर्ति समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.