दिल्ली से आई 2 लड़कियां और 2 युवक पकड़े; फैजाबाद चौकी में हंगामा
नारनौल: सिहमा होटल में पकड़े युवक-युवतियों को फैजाबाद पुलिस चौकी लाया गया।हरियाणा के नारनौल में सीहमा गांव स्थित एक होटल में पुलिस ने शनिवार को रेड की। इस दौरान होटल से 2 युवतियों और 2 युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस चारों को फैजाबाद पुलिस चौकी ले आई। वहां पर कई देर तक मामला दर्ज नहीं हुआ तो ग्रामीण चौकी पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि एक गांव का पूर्व सरपंच उक्त होटल की आड़ में अवैध धंधा करवाता है। इसके बाद में डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार चौकी पहुंचे। फिर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की शाम 5 बजे तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।गांव सीहमा में एक होटल चलता है। पुलिस को सूचना मिली कि उस होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना के आधार पर दोपहर बाद पुलिस ने होटल में रेड मारी। रेड के दौरान वहां पर दिल्ली से आई 2 लड़कियां और 2 लड़के मिले। इस पर पुलिस उनको पकड़ कर फैजाबाद चौकी ले आई। फैजाबाद चौकी में जब कई देर तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो गांव सीहमा सहित आसपास के गांव के ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार भी पुलिस चौकी पहुंचे तब पुलिस ने मामला दर्ज करना शुरू किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.