ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

शामली: शामली में नाबालिग से छेड़खानी मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जिले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ में महज 30 दिनों बाद ही फैसला सुनाया है। 3 साल की जेल के साथ 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में कोर्ट द्वारा त्वरित संज्ञान लेने के चलते आरोपी को शीघ्रता से सजा मिल पाई है।मामला शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र का है। यहां 24 जुलाई को एक लड़की (13 वर्ष) मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तारवारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। पुलिस ने मामले में तत्परता से विवेचना करने के पश्चात आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में मात्र 1 महीने में सुनवाई करने के बाद सजा सुना दी गई। कोर्ट ने आरोपी को 3 साल की सजा और करीब ₹50000 का जुर्माना लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.