ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्लौर की नवविवाहिता का आरोप- शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

जालंधर: कॉन्फ्रेंस करती पीड़ित नवविवाहिता।पंजाब के फिल्लौर में एक नवविवाहिता सिरफिरे खासी परेशान है। नवविवाहिता ने आरोप लगाए कि एक युवक शादी से पहले भी उसका पीछा करता था, लेकिन अब उसकी शादी हो जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। महिला का आरोप है कि उसने पुलिस थाने में शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।महिला ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों जब वह अपने पति के साथ मायके में आ रही थी तो उसके पीछे-पीछे उसके घर तक आ गया। मुथड्डा खुर्द के रहने वाले युवक बूटा राम ने घर के गेट पर उनकी गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी। जब वह घर में प्रवेश करने लगी उसने उसे पकड़ने की कोशिश की जिसमें उसके कपड़े फट गए।इस पर उसके पति व घर वालों ने उसकी पिटाई कर डाली। पंचायत बुलाई गई, लेकिन पुलिस ने उसकी माता जो कि गांव की सरपंच भी हैं समेत 12 लोगों को पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर डाला।ईंट-पत्थर बरसाएइससे पहले वह जब अपने ससुराल में थी तो एक दिन वहां आ धमका और घर पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। जब तक घर वाले बाहर निकले को मौके से वह फरार हो गया। जब घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई तो उसमें वह पकड़ा गया। इसके बारे में उन्होंने अपनी माता को भी बताया। थाने में जाकर सिरफिरे ने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कुछ न करने की लिखित में गारंटी दी थी, लेकिन फिर वह नीच हरकतों पर उतर आया है।मां को किसी मामले में फंसाने की धमकीमहिला ने कहा कि जो उसने शिकायत थी पुलिस ने उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। महिला ने कहा कि जब वह अविवाहित तो उस समय भी उसका उनके घर पर आना-जाना था। उसके परिजनों के सामने वह बेटा-बेटा कहकर बात करता था, लेकिन पीछे से उसे अपने साथ भागने के लिए मजबूर करता था। उसे डराता था कि यदि वह उसके साथ नहीं भागी तो वह उसके भाई को मार देगा। उसकी पहुंच ऊपर तक है और उसकी मां को भी किसी न किसी मामला में फंसा देगा।पीड़ित नवविवाहिता की मां जो कि खुद सरपंच है ने कहा कि सिरफिरे को साथ ही लगती एक पंचायत के सरपंच का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने सरपंच को भी कहा था कि लड़के को समझा लें, लेकिन फोन पर सरपंच ने हां कर दी और केस दर्ज करवाने के लिए वह उसके साथ थाने में पहुंच गया।सरपंच ही अपनी पहुंच के चलते उनकी बेटी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर उनकी बेटी को बदनाम करके बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ झूठा केस रद किया जाए। आरोपी को पकड़ कर सजा दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.