ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महेंद्रगढ़ पुलिस ने चौथे आरोपी को किया काबू; रिमांड के दौरान बाइक बरामद

महेंद्रगढ़: पुलिस गिरफ्त में आरोपी।हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली में शराब के ठेके में आग लगाने के मामले में पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश निवासी झगड़ोली के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस 3 आरोपियों विकास उर्फ रूड़ा निवासी बचीनी, श्याम निवासी बुचावास और अनुपम उर्फ कन्नू निवासी झगड़ोली को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।बाइक बरामदरिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी विकास उर्फ रूड़ा के खिलाफ पहले भी मारपीट और छीना–झपटी का मामला दर्ज है और आरोपित अनुपम के खिलाफ मारपीट, डकैती, किडनैपिंग के जयपुर और महेंद्रगढ़ में 4 मामले दर्ज हैं। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित दिनेश अवैध शराब बेचने का काम करता है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।31 की रात को हुई थी वारदातविरेंद्र निवासी भाकली रेवाड़ी ने थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी। 31 अगस्त और 1 सितंबर की रात को झगड़ोली शराब के ठेके में अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जहां पर सेल्समैन अंदर से ताला लगाकर सो रहा था। आगजनी करने वालों ने ठेके के बाहर से कुंडी लगा दी, जिसमें सेल्समैन के पैर झुलस गए और ठेके के अंदर रखा सामान जल गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिनके तहत पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठेके में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.