ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शासन की योजनाओं का गुणवत्तापरक क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी : टेनी

लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर के कलक्ट्रेट में दिशा की बैठक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक मंजू त्यागी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी उमेश द्विवेदी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, संयुक्त विकास आयुक्त, लखनऊ मंडल शीलधर सिंह यादव, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह मौजूद रहे।कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री।जिले में विकास की स्थिति संतोषजनक : केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि खीरी जिले में विकास कार्यक्रमों में स्थिति बेहद संतोषजनक है। इसी का परिणाम है कि विकास कार्यक्रमों में खीरी केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक महत्वाकांक्षी योजना में टॉप टेन में रहा है। खीरी जनपद निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां अधिकारियों की एक अच्छी टीम है, जो डीएम के नेतृत्व में पूरी तन्मयता से काम कर रही। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा हो, जल हो, सड़क हो, बिजली हो, ऐसे सारे क्षेत्रों में लगातार सफलतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं।मंत्री को पुष्प भेंट करते हुए जिलाधिकारी।अधिकारी कर रहे टीम भावना से कामइस जिले का विकास हो और जिले के लोगों की जरूरतें पूरी हो, उनको जीवन जीने की सामान्य सुविधाएं बढ़े। सभी टीम भावना से लगातार काम कर रहे और उसके परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे है। खीरी में हर योजना में बेहतर काम हुआ, जिससे जिले की विकास की स्थिति अच्छी हुई। दो क्षेत्रों में खीरी भारत में नंबर वन बना है। जिले में डीएम के नेतृत्व में अफसर पूरी क्षमता के साथ काम करें।समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि 163 कार्य स्वीकृत है, जिनमें 115 पर कार्य संचालित है। 650 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। 98 ट्यूबबेल पूर्ण हो चुके। योजना में खीरी यूपी में नंबर वन पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.