ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नागपुर में स्कूल के प्रिंसिपल का अपहरण

महाराष्ट्र के नागपुर में अज्ञात लोगों ने एक स्कूल का प्रिंसिपल का  अपहरण कर लिया है। उनकी रिहाई के लिए उन्होंने 30 लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जरीटपटका इलाके में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप मोतीरामनी और उनके अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

50 वर्षीय मोतीरामनी शुक्रवार की रात अपने दोपहिया वाहन पर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौट तो उनकी बेटी ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कॉल पर एक अन्य व्यक्ति था जिसने मोतीरामनी की रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। शनिवार की सुबह स्कूल के प्रिंसिपल के परिजनों ने जरीपटका थाने का दरवाजा खटखटाया। अधिकारी ने बताया कि फिरौती की कॉल के बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन नागपुर शहर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर मौदा क्षेत्र को बता रही है। जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.