विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर गुस्साए युवक ने गला घोंटा, 4 महीने पहले हुई थी मुलाकात
लुधियाना: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।पंजाब के लुधियाना के गांव जोधां में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर गुस्साए युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। घटना के कुछ घंटे बाद जोधां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव नंगल कलां निवासी 26 वर्षीय सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।आरोपी एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करता था। मृतक रविंदर उर्फ रूबी तलाकशुदा थी। उसकी चार साल की बेटी है। आरोपी उससे जबरदस्ती शादी के लिए कह रहा था।रविंदर उर्फ रूबी । (फाइल फोटो)थाना जोधां के SHO इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि महिला जोधां स्थित करतार कॉम्प्लेक्स में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। शुक्रवार को जब महिला अपनी एक कर्मचारी पवनदीप कौर के साथ पार्लर में मौजूद थी तो आरोपी सुखदीप अंदर घुस गया। उसने पवनदीप कौर को वहां से जाने के लिए मजबूर किया और रूबी के साथ उसका विवाद हो गया। वह उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन रुबी उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया।आरोपी ने रूबी को कैंची से घायल कर दिया और बाद में दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने भागने से पहले पार्लर को बाहर से बंद कर दिया। पवनदीप कौर की सूचना पर रूबी के माता-पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने पार्लर का ताला तोड़ा तो रुबी को फर्श पर पड़ा देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।SHO ने कहा कि पीड़िता के पिता चरणजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को नारंगवाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था।मृतका के परिजनों ने बताया कि रविंदर की चार महीने पहले सुखदीप सिंह से मुलाकात हुई थी। जब आरोपी ने उसे शादी के लिए मजबूर करना शुरू किया तो वह उससे बचने लगी। एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने मृतका के घर भी जाकर हंगामा भी किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.