ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले वर्क फ्रॉम होम का दिया लालच; फिर टास्क में फंसाया

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में युवती के साथ 2.10 लाख रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया। युवती को पहले वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर अच्छी रुपए कमाने का सपना दिखाया और फिर टास्क में फंसा 2.10 लाख रुपए हड़प लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर अंबाला सिटी के नाडी मोहल्ला निवासी आयुषी वर्मा ने पुलिस को शिकायत सौंपी है।शिकायतकर्ता आयुषी वर्मा ने बताया कि उसके नंबर पर मार्च 2022 में एक लिंक आया था। अप्रैल माह में उसने लिंक को ओपन किया था। लिंक के माध्यम से संपर्क करने पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देते हुए अच्छे पैसे कमाने का लालच दिया था।बताया कि शुरुआती दौर में शातिर ठगों ने 200, 500 और 1000 रुपए तक इजी टास्क दिए। इसके बाद 1500-2000 रुपये कमीशन के लिए 3000 रुपए जोड़ने को कहा गया था। जैसे-जैसे टास्क की संख्या बढ़ती गई। वैसे-वैसे टारगेट भी बढ़ा दिया गया।दोस्त से लिए 80 हजार रुपए उधारेआयुषी वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने के लिए 17वें टास्क तक उसने 1.20 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे, लेकिन यह रकम रिफंड करने के लिए शातिर ठगों ने 80 हजार रुपए जमा कराने की बात कही और आश्वासन दियाथा कि सारी रकम वापस खाते में रिफंड हो जाएगी। उसके बाद उसने अपनी दोस्त से 80 हजार रुपए उधार लेकर इन्वेस्ट कर दिए।18वां टास्क पूरा करने के लिए मांगे 2 लाखयुवती ने बताया कि टास्क पूरा होने के बाद भी उसके रुपए रिफंड नहीं हुए। जब उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने 18वें टास्क को पूरा करने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड की और दोबारा सारी रकम रिफंड होने का झांसा दिया, लेकिन वह उनकी बातों में नहीं फंसी।बताया कि शातिर ठगों ने उसके साथ 2.10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.