जिला अध्यक्ष बोले-कवच का काम कर रहा संगठन, रोजगार सेवक का अनाधिकृत हस्तक्षेप रोका जाए
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में प्रधानसंघ की बैठक में शामिल लोग।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के भनवापुर ब्लॉक अध्यक्ष लालजी शुक्ला की अगुवाई में भनवापुर ब्लाक सभागार कक्ष में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने प्रधानों को संबोधित किया। कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों के लिए कवच का कार्य कर रहा है।ग्राम प्रधान अपने पद और कार्य के बारे में अवश्य समझें और जरूरत पड़ने पर आवाज उठाते रहें। मंडल व्यास पांडे ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वालों को चिह्नित किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।लवकुश बोले-समस्याओं का होगा समाधानब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा, “प्रधानों का उत्पीड़न करने वाले को कड़ा जवाब दिया जाएगा। अगर ब्लॉक पर किसी प्रधान को किसी तरह की कोई समस्या होती है तो वह हमसे व ब्लॉक अध्यक्ष से बताए। उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।”प्रधान संघ की बैठक में पहुंचे विभिन्न गांवों के प्रधान।बकाया भुगतान कराने की मांगब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ला ने कहा, “ग्राम प्रधानों के शिकायत पर त्वरित निर्णय लिया जाए और पक्के का बकाया भुगतान कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर पक्के-कच्चे कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाए। रोजगार सेवक व पंचायत सहायक के अनाधिकृत हस्तक्षेप को रोका जाए।बैठक में शामिल प्रधानबैठक में भीम चौधरी, सुनील पाठक, नफीस मलिक उर्फ गुड्डू, साबित्री, कल्पना यादव, खान नसीबुल्लाह, रमेश गुप्ता, मंटू गुप्ता, उमा नाथ मिश्र, चंद्रभान, पूनम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.