ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

6 महीने के ब्रेक के बाद स्पाइसजेट 25 सितंबर से शुरू करेगा फ्लाइट

उदयपुर: 6 महीनों के इंतजार के बाद स्पाइस जेट एक बार फिर जयपुर और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह फ्लाइट 25 सितंबर से शुरू होगी। अब जयपुर के लिए एक और फ्लाइट हो जाएगी। सितंबर माह से फेस्टिवल और टूरिस्ट सीजन के शुरू होने से हवाई यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। फिलहाल दिल्ली के लिए उदयपुर से 4 फ्लाइट हैं।हवाई यात्रियों के लिए यह खुशखबरी भी है कि 1 सितंबर से एयर इंडिया की दिल्ली उदयपुर दिल्ली फ्लाइट आप पूरे सप्ताह संचालित होना शुरू हो गई है अब तक की फ्लाइट सिर्फ 5 दिन ही चलती थी। 25 सितंबर से जयपुर व दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी यह सभी नियमित और सीधी फ्लाइट होगी।दरअसल मार्च से लागू समर शेड्यूल में जयपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं थी लेकिन 1 जून से जयपुर के लिए फ्लाइट से शुरू हुई। ये वर्तमान में इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता से कनेक्टेड है। हालांकि यह सप्ताह में 4 दिन ही चलती थी यह जयपुर से दोपहर 1:00 55 बजे रवाना होकर 3:00 बजे उदय पर पहुंचती और उदयपुर से दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर 4:50 बजे पर जयपुर पहुंचती है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.