अस्पताल बनेगा; लुधियाना की महिला ने गुरुद्वारा सिंह सभा को सौंपे कागज; कोई औलाद नहीं
लुधियाना: गुरुद्वारा सिंह सभा के चरणों में डेढ़ करोड़ की कोठी अर्पित करती वरिंदर कौर वालिया।पंजाब के लुधियाना जिले की एक महिला ने अपनी 200 गज की आलीशान कोठी गुरुद्वारा सिंह सभा BRS नगर को दान की है, जिसकी पूरे शहर में चर्चा है। लोगों ने महिला के इस नेक कार्य की सराहना भी की। कोठी दान करने वाली महिला का नाम वरिंदर कौर वालिया है। वरिंदर कौर पठानकोट में एक स्कूल में अध्यापिका हैं।वरिंदर कौर ने जिस कोठी को दान किया उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। वरिंदर कौर ने कहा कि उनकी सोच रही है कि सामाजिक कार्य करती रहें। जरूरतमंद लोग हैं, जो बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं उनके लिए इस जगह पर अस्पताल बनवाया जाएगा। उनकी कोई औलाद नहीं है, इस कारण कई रिश्तेदार जमीन पर नजर रखते थे।इसलिए उन्होंने जमीन गुरु चरणों में अर्पित कर दी। गुरु ने ही उन्हें कोठी दी और आज वह गुरु के चरणों में ही नतमस्तक होकर कोठी लोक सेवा के लिए दे रही हैं। वहीं गुरूद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने कहा कि वरिंदर कौर वालिया ने जो कोठी दान की है, वहां अस्पताल बनवाया जाएगा। 35 से 40 साल के इतिहास में पहली किसी ने इतनी बढ़ी रकम गुरु चरणों में अर्पित की है।गुरुद्वारा प्रबंधकों ने कहा कि गुरु चरणों में जो कोई भी कुछ अर्पित करता है तो गुरु उसे दोगुना करके वापस देते है। सिख धर्म ने हमेशा समाज के प्रति एकता का संदेश दिया है। यहां जो अस्पताल बनेगा, उसमें प्रत्येक नागरिक का बढ़िया उपचार करवाया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.